संभल जामा मस्जिद विवाद: पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, दागे गए आंसू गैस के गोले

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

संभलः यूपी के संभल की जामा मस्जिद विवाद को लेकर रविवार को बवाल हो गया. मस्जिद के सर्वे से नाराज भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पुलिस ने भी भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. पथराव की घटना तब हुई, जब एक टीम मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए शाही जामा मस्जिद पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों से सर्वेक्षण टीम के पहुंचने पर पथराव न करने की अपील की है. पथराव की घटना के बाद पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है.

यह है जामा मस्जिद का मामला
हिंदू पक्ष की ओर से न्यायालय में जो वाद दायर किया गया है. उसमें उन्होंने हरिहर मंदिर होने का दावा किया है. न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया है. मंगलवार को कोर्ट कमिश्नर ने मस्जिद पहुंचकर सर्वे भी किया था. करीब दो घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई थी. कोर्ट कमिश्नर 29 नवंबर को न्यायालय में रिपोर्ट पेश करेंगे. इस सर्वे के बाद से जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस वाद को दायर करने में वादीगण में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन, पर्थ यादव, महंत ऋषिराज गिरि, राकेश कुमार, जीतपाल सिंह यादव, मदनपाल, वेदपाल और दीनानाथ शामिल हैं. हरिशंकर जैन के बेटे विष्णु शंकर जैन इस मामले में अधिवक्ता के तौर शामिल हैं.

पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर निगरानी कर रही है. भड़काऊ या विवादित पोस्ट करने पर कार्रवाई करेगी. एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इस तरह की पोस्ट से अशांति फैल सकती है. इसलिए टीम को निगरानी पर लगाया गया है. एक मामला प्रकाश में आया था तो कार्रवाई की गई थी. इसी तरह लोगों को पाबंद भी करने की कार्रवाई जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This