Govinda संग अफेयर की खबरों पर Neelam Kothari ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘दो-तीन फिल्में कर लीं तो…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

90 के दशक की दिग्गज अभिनेत्री नीलम कोठारी (Neelam Kothari) अपनी कमाल की खूबसूरती और अदाकारी के चलते हर किसी की फेवरेट रहीं. एक्‍ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं. नीलम कोठारी का नाम सबसे ज्‍यादा बॉलीवुड सुपरस्‍टार गोविंदा (Govinda) संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियां में रहा है. अब एक्‍ट्रेस ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और मामले की पूरी सच्चाई बताई है. आइए जानते हैं कि अभिनेत्री नीलम कोठारी ने क्या बड़ा खुलासा किया है.

गोविंदा को लेकर नीलम कोठारी का बड़ा खुलासा

हाल ही में अभिनेत्री नीलम कोठारी ने हाउटरफ्लाई को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्‍होंने गोविंदा संग रिश्ते की खबरों को लेकर खुलकर बात की है. अभिनेत्री ने बताया कि मैं कभी भी अपने को-स्टार (गोविंदा) के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं थी. मीडिया ने इसे बड़ा-चढ़ाकर पेश किया. मुझे लगता है, लिंकअप पूरे खेल का हिस्सा था. उस वक्त सोशल मीडिया का आभाव था और मीडिया से हम काफी डरते थे, क्योंकि कलम की ताकत बहुत होती थी.

मामले पर कोई स्पष्टीकरण नहीं चाहता था, जो उन्हें जो छापना होता था छाप देते थे. अगर आपने किसी के साथ दो-तीन फिल्में एक साथ कर लीं, तो उसके बाद आपकी डेटिंग की खबरें छपने लगती थीं. इस तरह से अभिनेत्री नीलम कोठारी ने गोविंदा संग रिश्ते की खबरों को महज अफवाह करार दिया है.

इन फिलमों में साथ नजर आए गोविंदा और नीलम

गोविंदा और नीलम कोठारी की ऑनस्क्रीन जोड़ी उन दिनों हिट फिल्मों की गारंटी मानी जाती थी. फैंस को भी इन दोनों को फिल्मों में साथ देखना काफी पसंद था. बता अगर नीलम और गोविंदा की फिल्मों की करें तो उनमें लव 86, इल्जाम, खुदगर्ज और घराना जैसी कई मूवीज के नाम शामिल हैं.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This