Stock Market: तेजी के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी घरेलू शेयर बाजार तेजी के सा‍थ खुला. आज सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) 306.05 अंक की तेजी लेकर 80415.90 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्‍स निफ्टी (NSE Nifty) 100.55 अंक की तेजी लेकर 24,322.45 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. निफ्टी बैंक भी 146.1 अंक तेज होकर 52,353.60 पर ट्रेड करता दिखा.

कारोबार की शुरुआती सेशन में निफ्टी पर भारती एयरटेल, श्रीराम फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और टीसीएस प्रमुख लाभ में रहे, जबकि ओएनजीसी, एलएंडटी, एनटीपीसी, ट्रेंट और टाटा मोटर्स नुकसान में रहे.

एशियाई बाजार और क्रूड ऑयल

बात करें एएशियाई बाजार की तो एशिया के शेयर बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार का रुझान देखने को मिला. मनीकंट्रोल के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे गिफ्ट निफ्टी 64 अंक की गिरावट लेकर कारोबार करता दिखा. जापान का निक्केई करीब 1.36 प्रतिशत की गिरावट लेकर 38,260.38 के करीब था. स्ट्रेट टाइम्स में 0.35फीसदी की गिरावट आई. ताइवान बाजार भी 0.63 फीसदी के गिरावट के साथ 22,803.54 के स्‍तर पर था. हैंगसेंग 0.47 प्रतिशत बढ़कर 19,240.61 के स्‍तर पर नजर आया. कोस्पी में 0.61 फीसदी की गिरावट आई. वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.24 प्रतिशत तेजी लेकर 3271.57 के स्‍तर पर दिखा.

ये भी पढ़ें :- Kia India CKD Exports: किआ इंडिया ने 1 लाख CKD यूनिट्स का किया निर्यात

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This