काशी में रोजगार का कुंभ लगाने जा रही योगी सरकार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: महाकुंभ-2025 से पहले योगी सरकार काशी में रोजगार का कुंभ लगाने जा रही है। काशी में तीन दिन (30 नवंबर, दो और तीन दिसंबर) तक रोजगार मेला लगेगा। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ ही अनेक राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी हिस्सा लेंगी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी भी 4,500 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 30 नवंबर को महारोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। इसमें करीब 55 से 60 राष्ट्रीय और मल्टीनेशनल कंपनियां भाग लेंगी। दिव्यांगजनों और महिलाओं को नौकरी देने के लिए ख़ास कंपनियां प्रतिभाग करेगी। युवाओं को विदेश में भी नौकरी करने का अवसर मिलेगा।
2 व तीन दिसंबर को रोडवेज बसों में चालकों के लिए होगी भर्ती
योगी सरकार वाराणसी में तीन दिनों तक रोजगार मेले का महायोजन करने जा रही है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम युवाओं के लिए बंपर नौकरियों  के अवसर लेकर आया है। दोनों विभागों को मिलाकर 4860 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि प्रयागराज के महाकुम्भ को देखते हुए अनुबंध पर 360 चालकों की भर्ती 2 और 3 दिसंबर को काशी डिपो प्रांगण, गोलगड्डा में होगी।
अनुबंध चालकों के लिए देय भुगतान
-रुपये 1.89 प्रति किमी की दर से भुगतान / प्रति माह 22 दिन ड्यूटी व 5,000 किमी करने पर रुपये 3,000 प्रोत्साहन फिक्सेशन की व्यवस्था, दो वर्ष की सेवा पर उत्कृष्ट श्रेणी हेतु कुल रूपये 19593.00 एवं उत्तम श्रेणी हेतु रूपये 16593,पीएफ/ यात्रा पास/ नाइट भत्ता  एवं रुपये 5.00 लाख का दुर्घटना बीमा की सुविधा / दुर्घटना रहित बस संचालन करने पर अतिरिक्त वार्षिक प्रोत्साहन।
-संविदा चालक हेतु न्यूनतम योग्यता, -उम्र 23 वर्ष 6 माह,योग्यता- 8वीं पास
-लम्बाई 5 फुट 3 इंच, -लाइसेंस -2 साल पुराना (हैवी)
30 नवंबर को डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज, सोयेपुर में लगेगा वृहद रोजगार मेला
काशी में एक और रोजगार का महाकुम्भ लगने जा रहा है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ,वाराणसी के मेला प्रभारी ने दीप सिंह ने बताया कि इस वृहद रोजगार मेले में लगभग दस से बारह हज़ार से अधिक बेरोजगार युवाओं के प्रतिभाग करने की संभावना है। रोजगार मेले में करीब 4500 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। योग्यता अनुसार अधिकतम सालाना पैकेज लगभग 4,20,000 प्रस्तावित है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए लगभग 55 -60 से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी। 30 नवंबर को महारोजगार मेले का आयोजन डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज ,सोयेपुर वाराणसी में होने जा रहा है। इसके लिए प्रतिभागी rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर भी पंजीयन करा सकते हैं।
प्रतिभाग करने वाली मुख्य राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियां
रोजगार मेले में कई प्रमुख कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। भारत सरकार की उपक्रम स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का अवसर देगी। योगी सरकार रोजगार मेले के माध्यम से दिव्यांगजनों को भी नौकरी उपलब्ध कराएगी। अनुदीप फाउंडेशन, सार्थक एजुकेशन ट्रस्ट दिव्यांगों को रोजगार देने के लिए प्रतिभाग करेगी। ख़ास टेलीकम्युनिकेशन से जुडी विस्ट्रॉन कंपनी 50 से अधिक महिलाओं को नौकरी देंगी। इसके अलावा एल एंड टी कंपनी, इफको, एसबीआई , होटल ताज, टाटा मोटर्स, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, डिक्सन इंटरनेशनल नोएडा ,एसआईएस सिक्योरिटी, राष्ट्रीयकृत बैंक, ऑटोमोबाइल कंपनी, सिक्योरिटी सल्यूशन कंपनी, टेक्सटाइल, फुटवियर, सर्विस सेक्टर, रियल एस्टेट, सेल्स एंड मार्केटिंग, आईटी सॉफ्टवेयर, एजुकेशन, जैसे कई सेक्टर से जुड़ी प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।

इसे भी पढें:-Bangladesh: चिन्मय प्रभु को बांग्लादेश की अदालत ने भेजा जेल, कोर्ट में समर्थन में लगे नारे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This