यूक्रेन से युद्ध के बीच उत्तर कोरिया पहुंचे रूसी रक्षामंत्री, अमेरिका ही नहीं पूरे NATO में मची खलबली

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: यूक्रेन से युद्ध के बीच सैन्य वार्ता के लिए रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव शुक्रवार को उत्तर कोरिया पहुंचे है, जिससे अमेरिका ही नहीं पूरे नाटो में हलहल देखने को मिल रही है. ऐसे में रूसी रक्षा मंत्री के इस दौरे पर अमेरिका और नाटो नजर बनाए हुए है. वहीं, आंद्रेई बेलौसोव अपनी इस यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया के साथ सैन्य और राजनीतिक नेताओं के साथ वार्ता के करेंगे.

रूसी मंत्रालय ने दी जानकारी

रूसी मीडिया ने मंत्रालय के हवाले से इस दौरे की जानकारी दी, लेकिन इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि बेलौसोव कब किससे मिलेंगे और बातचीत होगी. बता दें कि पूर्व अर्थशास्त्री बेलौसोव ने इसी साल मई के महिने में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सत्ता में पांचवां कार्यकाल शुरू करने के बाद रक्षा मंत्री के रूप में सर्गेई शोइगू की जगह ली है.

बेलौसोव की यह यात्रा साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल द्वारा रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव के नेतृत्व में यूक्रेन के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें येओल ने दोनों देशों से नार्थ कोरिया द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में सहायता के लिए हजारों सैनिकों को रूस भेजने के जवाब में जवाबी कदम की तैयारी का आह्वान किया था.

उत्तर कोरिया पर लगे ये आरोप

बता दें कि हाल ही में दक्षिण कोरिया और अमेरिका दोनों ने दावा किया था कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद करने के लिए 10,000 से अधिक सैनिक रूस भेजे हैं, जिनमें से कुछ रूसी सेना में शामिल भी हो चुके है. इसके साथ ही उत्तर कोरिया पर रूस को हथियार प्रणाली, मिसाइल और अन्य सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने का भी आरोप है.

संभावित खतरें के बढने की आशंका

दक्षिण कोरिया द्वारा यह भी चिंता जताई गई है कि उत्तर कोरिया अपने सैनिकों और हथियारों की आपूर्ति के बदले में रूस से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्राप्त कर सकता है, जो नेता किम जोंग उन के परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रम द्वारा उत्पन्न खतरे को संभावित रूप से बढ़ा सकता है.

इसे भी पढें:-जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी कंपनी गूगल के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, आखिर क्या है मामला?

 

Latest News

गोरखपुर में Bharat Express के CMD उपेंद्र राय का भव्य स्वागत, जनसमर्थन से गूंजा शहर

बाबा गोरखनाथ की पावन धरती गोरखपुर में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय (Upendrra Rai) का भव्य और उत्साहपूर्ण...

More Articles Like This