बांग्लादेशी नागरिक को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस ने फर्जीवाड़े मामले में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. दरअसल, ये शख्‍स फर्जी पहचान के सहारे दो साल से अधिक समय से भारत में रह रहा था. निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में रहने के आरोप में पुलिस ने इस बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है.

होटल में काम कर रहा था आरोपी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी पार्क स्ट्रीट पुलिस थाने की टीम द्वारा शुक्रवार की रात को की गई. उन्‍होंने गुप्‍त सूचना के आधार पर मार्क्विस स्ट्रीट स्थित एक होटल पर छापेमारी की, जहां आरोपी पिछले दो साल से काम कर रहा था. ऐसे में प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने भारत में अपने अवैध ठहराव को छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया था.

आरोपी ने बनवाएं थें फर्जी आधार और पासपोर्ट  

बताया जा रहा है कि उसने एक पासपोर्ट और आधार कार्ड बनवाए थे, जिससे वह अपनी पहचान छिपाकर होटल में काम कर सके. जानकारी के मुताबिक, आरोपी करीब दो साल पहले भारत आया था और यहां अवैध रूप से रह रहा था. फिलहाल, कोलकाता पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है.

मुंबई में गिरफ्तार हुआ एक बांग्लादेशी

बता दें कि इससे पहले मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान भी एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया, जो पिछले करीब 26 साल से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहा था. आरोपी की पहचान स्वप्न कुमार हरिपद मंडल के रूप में हुई थी, जिसे रियाद जाने वाली उड़ान में चढ़ने से रोका गया था.

इसे भी पढें:-Farmer’s Protest: किसानों का आज दिल्ली कूच, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This