Sambhal Violence: ड‍िप्‍टी CM ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस सांसद पर कसा तंज, कहा- वोटों की फसल काटने संभल जाना चाहते हैं राहुल गांधी’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद विपक्षी दलों के नेता लगातार वहां जाने की जुगत में हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोके जाने के बाद अब बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी वहां नहीं जाने दिया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्षी दलों के आरोपों पर करारा प्रहार किया और कहा कि राहुल गांधी संभल में वोटों की फसल काटने के लिए जाना चाहते हैं। अखिलेश यादव भी तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।
उन्होंने कहा, दोनों नेता प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं और उन्हें आमजन से कोई सरोकार नहीं है। जनता भी इन दोनों नेताओं को बख्शेगी नहीं। संभल के अपराधी विपक्षी दलों से जुड़े हुए हैं। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच हो रही है। सपा व कांग्रेस के नेता आमजन की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। आग में घी डालने के लिए संभल जाना चाहते हैं। यह सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। कानून को हाथ में लेने वालों को सरकार नहीं छोड़ेगी। हर हाल में प्रदेश में अमन-चैन कायम किए जाने पर जोर दिया जा रहा है।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This