Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में निकलेगी हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
लखनऊ के सरोजनीनगर में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध विशाल “हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा” आयोजित की जाएगी. इस यात्रा का आयोजन बीजेपी के लोकप्रिय नेता और सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा. हिंदू रक्षा संकल्प यात्रा में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक, धार्मिक और राजकीय संगठन भाग लेंगे, साथ ही हजारों लोग भी इसमें सम्मिलित होंगे.
आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना और लोगों को जागरूक करना है. यह यात्रा 18 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी, जो दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक चलेगी. इस यात्रा का आरंभ वरदानी हनुमान मंदिर, तेलीबाग से होगा और यह शनि मंदिर चौराहे तक जाएगी.

हिंदुओं पर हुआ जुल्‍म: डॉ. राजेश्वर सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बढ़ते अत्याचारों का जिक्र करते हुए कुछ समय पहले कहा था कि 1947 में जहां हिंदू आबादी 30% थी, वहीं अब यह घटकर मात्र 8.5% रह गई है. उन्होंने बांग्लादेश सरकार द्वारा किए गए भेदभावपूर्ण कानूनों और धार्मिक उत्पीड़न को निंदनीय बताया. उन्होंने यह भी बताया कि 1971 में हुए नरसंहार में लाखों हिंदू मारे गए या विस्थापित हुए थे और इसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश में एक गंभीर जनसांख्यिकीय असंतुलन उत्पन्न हुआ.
उन्होंने एक बयान में कहा कि हर साल लाखों हिंदू बांग्लादेश छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं और 2013 से अब तक हिंदू समुदाय पर 4,000 से अधिक हमले किए गए हैं. इसके अलावा, 500 से अधिक मंदिरों को नष्ट कर दिया गया और हिंदू लड़कियों के अपहरण व बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This