अमेरिका पर चीन का बड़ा साइबर हमला, 9वीं कम्युनिकेशन कंपनी हैक

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका के व्‍हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी के बयान ने हड़कंप मचा‍ दिया है. अधिकारी का दावा है कि चीनी हैकरों ने नौवीं अमेरिकी दूरसंचार कंपनी को जासूसी ऑपरेशन के जरिए हैक कर लिया है. इससे बीजिंग में बैठे अधिकारियों को कई अमेरिकियों के निजी संदेशों और फोन पर हुई बातचीत के बारे में जानकारी मिल गई है. चीन की इस हरकत ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मचा दी है.

9वीं दूरसंचार कंपनी पर साइबर अटैक

व्हाइट हाउस अधिकारी के बयान से पहले बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों ने कहा था कि कम से कम 8 दूरसंचार कंपनियां और दर्जनों देश ‘साल्ट टाइफून’ के नाम से जाने जाने वाले चीनी हैकिंग हमले से प्रभावित हुए हैं. इस बीच, शुक्रवार को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ऐनी न्यूबर्गर ने मीडिया को बताया कि चीनी हमले की शिकार 9वीं दूरसंचार कंपनी की पहचान हुई है.

अधिकारियों ने कहा है कि चीनी हैकरों ने दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क में सेंध लगाकर ग्राहकों के कॉल रिकॉर्ड प्राप्‍त कर लिए हैं और सीमित संख्या में व्यक्तियों के प्राइवेट बातचीत तक पहुंच बनाई है.

FBI ने कही ये बात

हालांकि एफबीआई ने सार्वजनिक तौर पर किसी भी पीड़ित की पहचान नहीं की है, लेकिन अधिकारियों का मानना ​​है कि वरिष्ठ अमेरिकी सरकारी अधिकारी और प्रमुख राजनीतिक हस्तियां उन लोगों में शामिल हैं फोन तक चीनी हैकर्स ने पहुंच बनाई है. शुक्रवार को न्यूबर्गर ने बताया कि अधिकारियों को अभी तक सटीक जानकारी नहीं मिली पाई है कि कुल कितने अमेरिकी साल्ट टाइफून से प्रभावित हुए हैं.

ये भी पढ़ें :– गाजा में IDF ने जबरन खाली करवाया अदवान अस्पताल, कई हिस्सों में लगा दी आग

 

Latest News

Gold Silver Price Today: हाहाकार! धनतेरस से पहले भरभराकर गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This