दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष Devender Yadav का बड़ा बयान, बोले- ‘लोकसभा के दौरान आप के साथ…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) को लेकर अपना पिटारा खोल दिया है. बुधवार को कांग्रेस ने अपनी दूसरी गारंटी का ऐलान किया है. वहीं, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ देने के लिए अपनी गलती मानी. दिल्ली की जनता के लिए सुरक्षित भविष्य का वादा करते हुए दिल्‍ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, लोकसभा के दौरान आप के साथ समझौता करना कांग्रेस की बड़ी भूल थी.

बार-बार दोहराई नहीं जाती गलती

देवेंद्र यादव ने आगे कहा, गलती बार-बार दोहराई नहीं जाती. हम दिल्ली वासियों को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं और उनके सामने स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि कांग्रेस यह निर्णय ले चुकी है कि वह दिल्ली में पूरी तरीके से अपने दम पर इस चुनाव को मजबूती के साथ लड़ रही है. उन्‍होंने कहा, कांग्रेस पार्टी 70 विधानसभा पर अपने प्रत्याशी उतार रही है। 2013 में बहुत सारे लोगों को भरोसा नहीं था कि आम आदमी पार्टी को इतना बहुमत मिलेगा.

आम आदमी पार्टी के खिलाफ है दिल्ली की जनता

मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं दिल्ली की जनता आज आम आदमी पार्टी के खिलाफ है. दिल्‍ली की जनता भारतीय जनता पार्टी को भी पसंद नहीं करती. लोग आज कांग्रेस पार्टी पर ही विश्वास कर रहे हैं और हम एक मजबूत सरकार 2025 में बना कर ही रहेंगे.

वहीं, कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली की जनता के लिए दूसरी गारंटी का ऐलान कर दिया. दिल्ली की जनता के लिए सुरक्षित भविष्य का वादा करते हुए कांग्रेस ने हर नागरिक के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का ऐलान किया. इस गारंटी के हिसाब से दिल्‍ली के प्रत्येक व्यक्ति को 25-25 लाख रुपये का बीमा मिलेगा.

बता दें, कांग्रेस ने अपनी पहली गारंटी के तहत दिल्‍ली के निवासियों को ‘प्यारी दीदी योजना’ की सौगात दी थी. अपनी इस योजना के तहत कांग्रेस ने कहा था कि अगर दिल्‍ली में हमारी जीत होती है, तो 2,500 रुपये की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जाएगी.

–आईएएनएस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This