Demat Accounts: साल 2024 में 4.6 करोड़ बढ़ी डीमैट खातों की संख्या

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

डीमैट खातों की संख्या साल 2024 में 4.6 करोड़ बढ़ी. इस प्रकार से पिछले वर्ष हर महीने औसतन 38 लाख नए खाते जुड़े. नए खाते जुड़ने से पिछले वर्ष से डीमैट खातों की संख्या में 33% का इजाफा हुआ और कुल डीमैट खातों की संख्या 18.53 करोड़ हो गई. कोरोना वायरस के बाद से भारत में डीमैट खातों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. इसे खाता खोलने में आसानी, स्मार्टफोन का प्रसार और बाजार में अनुकूल रिटर्न आदि से मजबूती मिली है.


यह भी पढ़े: Stock Market: बढ़त के साथ खुलने के बाद लुढ़का शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल


पिछले पांच साल में चार गुनी हुई डीमैट खातों की संख्या

पिछले पांच साल में डीमैट खातों की संख्या चार गुनी हो गई है, जो वर्ष 2019 में 3.93 करोड़ थी. सेकंडरी बाजार में लाभ और रिकॉर्ड आरंभिक सार्वजनिक निर्गम पेश होने के बीच साल 2024 के पहले नौ महीने में 3.6 करोड़ नए डीमैट खाते जुड़े. हालांकि, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली और आय के मोर्चे पर निराशा के कारण बाजार में गिरावट आ गई और अगले दो महीने में नए डीमैट खाते कम खुले. अक्टूबर और नवंबर में एफपीआई ने कुल मिलाकर 1.2 लाख करोड़ रुपये की इक्विटी की बिकवाल की. दिसंबर में साल 2024 के रिकॉर्ड आईपीओ आए.


यह भी पढ़े: लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने लंदन में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ किया संवाद


पिछले महीने 15 कंपनियों ने IPO के जरिए जुटाए 25,438 करोड़ रुपये

वर्ष 1996 के बाद सार्वजनिक पेशकश के लिहाज से यह सबसे अच्छा दिसंबर रहा जिससे नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तार थोड़ी सुधरी. डीमैट खातों का उपयोग शेयरों और अन्य प्रतिभूतियों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से रखने के लिए किया जाता है. बाजार विशेषज्ञ डीमैट खुलने की सतत रफ्तार को बाजार की स्थिरता के लिए सकारात्मक संकेत के रूप में देखते हैं. पिछले महीने 15 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 25,438 करोड़ रुपये जुटाए.


यह भी पढ़े: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई अपडेट, जानें आपके शहर में क्या है रेट?


IPO में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में निवेशक खोलते हैं डीमैट खाते

2024 में करीब 91 कंपनियों ने 1,59,783 करोड़ रुपये जुटाए थे. मुख्य रूप से IPO में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में निवेशक डीमैट खाते खोलते हैं. आईपीओ में शेयर आवंटन की संभावना बढ़ाने के लिए निवेशक परिवार के सदस्यों के नाम से भी नए डीमैट खाते भी खोलते हैं. एक ब्रोकरेज फर्म के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन नए निवेशकों से वृद्धिशील प्रवाह विदेशी फंडों या मौजूदा निवेशकों की किसी भी तरह की निकासी की भरपाई करने में मदद करेगा और यह उतार-चढ़ाव को नियंत्रण में रखने में भी मददगार होगा. नए जुड़ाव की रफ्तार बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी.


यह भी पढ़े: US-Pakistan: पाकिस्तान का गैर-नाटो सहयोगी दर्जा खत्म करेगा अमेरिका


Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This