Stock Market: शेयर बाजार में मचा कोहराम, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में एक बार फिर कोहराम मच गया. आज मार्केट में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद शेयर बाजार आज कई बार रंग बदलता नजर आया. आखिर में गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुआ.

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 241.30 अंकों की गिरावट लेकर 77,378.91 के स्‍तर पर बंद हुआ. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 95.00 अंकों की गिरावट लेकर 23,431.50 के स्‍तर पर बंद हुआ. हालांकि, आज आईटी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

आज के ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स ने 77,099.55 अंकों के इंट्राडे लो से 77,919.70 अंकों के इंट्राडे हाई तक का सफर तय किया. इससे स्‍पष्‍ट अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज मार्केट में कितना उतार-चढ़ाव आया. बीएसई सेंसेक्स की तरह निफ्टी में भी आज जबरदस्त ऊंच-नीच दिखी. आज निफ्टी ने 23,596.60 अंकों के इंट्राडे हाई से 23,344.35 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंचा.

आईटी सेक्टर के शेयरों में तूफानी तेजी

बीएसई सेंसेक्स की 30 में 21 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. आठ कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए. हरे निशान में बंद होने वाले 8 में से 4 आईटी के स्‍टॉक थे. टीसीएस के शेयर आज सबसे अधिक 5.67 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए.

इसके अलावा, टेक महिंद्रा के शेयर 3.63 फीसदी, एचसीएल टेक 3.13 फीसदी, इंफोसिस 2.55 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.55 फीसदी, भारती एयरटेल 0.51 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.26 फीसदी और एनएंडटी के शेयर 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- Microfinance Loan Crisis: खतरे में माइक्रोफाइनेंस कंपनियां, लोन लेकर पैसा नहीं चुका पा रहे लोग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This