विधायक खेल कुंभ के दूसरे दिन कई न्याय पंचायतों में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: विधायक खेल कुंभ के दूसरे दिन बुधवार को कई न्याय पंचायतों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल कुंभ के तहत कुल 23 न्याय पंचायतों में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें मंगलवार को शुरू हुए पांच न्याय पंचायतों में प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हुआ। गुरुवार को अन्य न्याय पंचायतों में प्रतियोगिता शुरू होगी। इस दौरान विजित खिलाड़ियों को परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह व अन्य अतिथियों ने मेडल व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
धर्मेंद्र सिंह ने नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी के साथ देवरिया कला व सतीश चंद्र कालेज खेल मैदान में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इसमें सौ मीटर दौड़ में अवनीश कुमार, अजय यादव व अंकुश यादव ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दो सौ मीटर दौड़ में गुलशन कुमार, अजय यादव व अंकुश यादव तथा लंबी कूद में अवनीश कुमार, रवि सिंह व आलोक कुमार गुप्ता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

28 जनवरी तक चलेगा खेल कुंभ- धर्मेंद्र सिंह 

न्याय पंचायत खोरीपाकड़ में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में निधरिया की टीम विजेता व नसीराबाद की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में दरामपुर विजेता व उपविजेता पांडेयपुर की टीम उपविजेता रही। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि खेल कुंभ 28 जनवरी तक चलेगा सभी जगह से विजित खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This