Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार अच्छी रिकवरी के साथ बंद हुआ. आज लगातार तीसरा दिन था, जब स्‍टॉक मार्केट हरे निशान में बंद हुआ है. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 318.74 अंकों की बढ़त लेकर 77,042.82 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज निफ्टी 50 इंडेक्स (NSE Nifty) 98.60 अंकों की तेजी लेकर 23,311.80 के स्‍तर पर बंद हुआ.

अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी

गुरुवार को बएसई सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए. वहीं 10 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, एनएसई निफ्टी की 50 में से 33 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में और 17 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए.

बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे अधिक 2.03 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. जबकि, एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक 1.87 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

बता दें कि बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे. कल, सेंसेक्स 224.45 अंक के साथ 76,724.08 के स्‍तर पर और निफ्टी 37.15 अंकों की बढ़त लेकर 23,213.20 के स्‍तर पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें :- भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, 500 से बढ़कर 1.5 लाख पार हुई Startup की संख्या: केंद्र

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This