Shraddha Kapoor ने अपने भाई सिद्धांत संग क्लिक कराई तस्वीर, कैप्शन में लिखा, ‘गोगो के बच्चे देखो कितने अच्छे’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बॉलीवुड एक्‍टेस श्रद्धा कपूर ने अपने भाई-अभिनेता सिद्धांत कपूर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्‍ट की है. एक्‍ट्रेस ने तस्वीर के साथ ‘अंदाज अपना अपना’ में निभाए अपने पिता शक्ति कपूर के किरदार का भी जिक्र किया. बता दें कि श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक पोस्ट पोस्‍ट करती रहती हैं. श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिद्धांत के पोस्ट की गई तस्वीर को री-पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “गोगो के बच्चे देखो कितने अच्छे.” सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की गई ये तस्वीर किसी शादी पार्टी की लग रही है.

तस्‍वीर में श्रद्धा व सिद्धांत ने भारतीय पोशाक पहन रखा है. 1994 में सिनेमाघरों में रिलीज ‘अंदाज अपना अपना’ में अभिनेता शक्ति कपूर ने खलनायक क्राइम मास्टर गोगो की भूमिका निभाई थी. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. इसमें शक्ति कपूर के साथ आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल (दोहरी भूमिका में) अहम भूमिका में थे. श्रद्धा कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए प्रशंसकों को अपने नए हेयरस्टाइल की झलक दिखाई थी.

पहली तस्वीर में अभिनेत्री बाल कटवाने के बाद सैलून में मिरर सेल्फी लेती हुई दिखाई दीं. दूसरी तस्वीर में श्रद्धा लिफ्ट में सेल्फी लेती हुई नजर आई थीं. तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बाल बाल जंच गई.” वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में सफल रही. अभिनेत्री के पास ‘धूम’ फ्रैंचाइजी है, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ अभिनय का जादू चलाती नजर आएंगी.

–आईएएनएस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This