Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा को तीन महीने की सजा, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Gopal Varma: मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को लंबे समय से चल रहे चेक बाउंस मामले में तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है. अदालत के इस फैसले से कई वर्षों से चल रही कानूनी लड़ाई का अंत हो गया है. उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया है.

चेक बाउंस मामले में दोषी करार
कोर्ट ने फिल्म निर्माता को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत आरोपी माना. कोर्ट ने शिकायतकर्ता को मुआवजे के तौर पर 3.72 लाख रुपये देने का भी निर्देश दिया है. दरअसल 2018 में फिल्म निर्माता की कंपनी के खिलाफ मामला दायर किया गया था. राम गोपाल वर्मा हाल के वर्षों में वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं, क्योंकि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही हैं. यही नहीं कोविड-19 के दौरान उन्हें अपना ऑफिस तक बेचना पड़ा था.

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This