‘कुछ नहीं मिला अभी तक’, पद्म पुरस्कार में इन दिग्गजों के नाम नहीं होने पर सिंगर Sonu Nigam ने जताई नाराजगी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonu Nigam On Padma Awards: गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले 25 जनवरी को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की थी, जिसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से पंकज उधास, शारदा सिन्हा और अरिजीत सिंह को चुना गया है. पंकज उधास को पद्म भूषण, अरिजीत सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा और शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा. इन नामों की घोषणा होने के बाद फेमस सिंगर सोनू निगम ने कई दिग्गज कलाकारों को नजरअंदाज करने के लिए जूरी पर सवाल उठाए हैं.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इन लोगों को मिलेगा पद्म पुरस्कार

लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा. इसके अलावा इंडियन वायलनिस्ट लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम, कथक डांसर और कोरियोग्राफर कुमुदनी लक्ष्मीकांत लाखिया को भी पद्म विभूषण दिया जाएगा.

वहीं, सिंगर पंकज उदास क्टर अनंत नाग, साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण और अजित कुमार को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा सिंगर अरिजीत सिंह को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

सोनू निगम ने जताई नाराजगी

पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले नामों की घोषणा होने के बाद सिंगर सोनू निगम ने नाराजगी जाहिर की है. एक वीडियो शेयर किया सोनू निगम ने कहा, “दो ऐसे गायक हैं जिन्होंने पूरी दुनिया के गायकों को प्रेरित किया है. एक को तो हमने पद्म श्री पे ही सिमटा दिया है, वो हैं मोहम्मद रफी साहब और एक है जिनको पद्म श्री भी नसीब नहीं हुआ है-किशोर कुमार जी. मरणोपरांत पुरस्कार मिल रहे हैं न? और जो हैं भी उनमें से अलका याग्निक जी, इतना लंबा और कमाल का करिअर रहा है उनका, उन्हें कुछ नहीं मिला अभी तक. श्रेया घोषाल, बहुत समय से वो भी अपनी कला का लोहा मनवा रही हैं. उनको भी मिलना चाहिए.”

सोनू निगम ने आगे कहा, “सुनिधि चौहान, उन्होंने भी एक पूरी जनरेशन को इंस्पायर किया है अपनी अलग सी आवाज से. उन्हें भी कुछ नहीं मिला अभी तक. और ऐसे कई नाम हैं, चाहे किसी भी फील्ड के हों. चाहे गायन हो या एक्टिंग हो, साइंस हो या लिटरेचर, जिन्हें आपको लगता है कि इंसाफ नहीं मिला, कमेंट्स में लिखो और हमारा ज्ञान बढ़ाओ.”

पद्मश्री से सम्मानित हो चुके हैं सोनू

बता दें कि सोनू निगर को साल 2022 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. सोनू ने अपने करियर में 10000 से ज्यादा गाने गाए हैं. सोनू बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में गिने जाते हैं.

ये भी पढ़ें- कोल्डप्ले में ‘वंदे मातरम’ गाकर ब्रिटिश सिंगर Chris Martin ने जीता भारतीयों का दिल, देखें वीडियो

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This