इस देश के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन के वजह से छोड़ा पद

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Serbia PM Resigns: सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है. वुसेविक ने यह फैसला देश में बढ़ते राजनीतिक तनाव को कम करने और कई हफ्तों से चल रहे बड़े स्‍तर पर भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के दबाव को शांत करने के लिए लिया है. मंगलवार, 28 जनवरी को प्रधानमंत्री ने अपना इस्‍तीफा दिया. बता दें कि सर्बिया में एक रेलवे स्टेशन पर कंक्रीट की छत गिरने से 15 लोगों की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ.

रेलवे स्‍टेशन पर छज्‍जा गिरने से हुई थी 15 लोगों की मौत

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल नवंबर में सर्बिया के उत्‍तरी शहर नोवी सैड में एक रेलवे स्टेशन पर छत गिरने के बाद देश में व्‍यापक विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी. इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी. इस प्रदर्शन ने सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच के बढ़ते तानाशाही सत्ता के प्रति व्यापक रूप से लोगों में असंतोष को जन्म दिया है. नोवी सैड में मुख्‍य रेलवे स्‍टेशन का हाल के वर्षों में दो बार नवीनीकरण और उद्घाटन हुआ. चीन के सरकारी कंपनियों के साथ बुनियादी के विकास को लेकर समझौते के तहत इसका काम हुआ था.

यूरोपीय संघ की सदस्यता मांग रहे है राष्ट्रपति

वुचिच पर सर्बिया में लोकतांत्रिक स्‍वतंत्रता को सीमित करने के आरोप लगाए गए हैं, जबकि वे औपचारिक तौर पर यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग कर रहे हैं. वुसेविक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा कि “यह मेरा अनुरोध है कि सभी लोग अपनी भावनाओं को शांत करें और फिर से संवाद की ओर लौटें.” वहीं, नोवी सैड के मेयर मिलान जुरिक ने भी मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया.

जल्द हो सकते हैं संसदीय चुनाव

पीएम मिलोस वुसेविक का इस्तीफा सर्बिया के अंदर जल्द ही संसदीय चुनाव की परिस्थिति को जन्म दे सकता है. वहीं देश में विपक्षी दलों ने कहना है कि वह देश में इस समय एक अंतरिम सरकार पर जोर देंगे, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की स्थिति बनाएगी. वहीं, राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच के लोकप्रिय दलों पर पिछले चुनावों के दौरान अनियमितताओं के आरोप लगे हैं. वुसेविक चुनाव में सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी द्वारा सर्वाधिक वोट हासिल काने के बाद, अप्रैल 2024 में प्रधानमंत्री बने थे.

ये भी पढ़ें :- Waqf Board को लेकर जेपीसी की बैठक खत्म, 14 वोट से स्वीकार किया गया बिल, विपक्षी सदस्य शाम 4 बजे तक दे सकेंगे असहमति…

 

Latest News

Gas Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, जानें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर का रेट

LPG Cylinder Price Today: 18 सितंबर 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है. जानें 14.2 किलो और 19 किलो सिलेंडर का आज का रेट और प्रमुख शहरों की पूरी कीमत.

More Articles Like This