नाइजीरिया में हिरासत में लिए गए 37 संदिग्ध अवैध खनिकों की मौत, बीमारी या अव्यवस्था जानिए क्या है वजह

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nigeria: नाइजीरिया के नाइजर राज्य में गुरुवार तड़के हिरासत में 37 संदिग्ध अवैध खनिकों की मौत का मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, और प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग नाइजीरिया सिक्योरिटी एंड सिविल डिफेंस कॉर्प्स (NSCDC) की हिरासत में थे. ऐसे में अधिकारियों ने मौतों की वजह बीमारी होने की आशंका जताई है, जबकि खुफिया रिपोर्ट में हिरासत केंद्र में अत्यधिक भीड़ और पर्याप्त हवा की व्यवस्था न होने को संभावित कारण बताया गया है.

हिरासत में हुई 37 लोगों की मौत

मीडिया के मुताबिक, नाइजीरिया के नाइजर राज्य के गवर्नर मोहम्मद उमरू बागो ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली कि मिन्ना स्थित सिविल डिफेंस की हिरासत में रखे गए करीब 37 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और त्रासदीपूर्ण बताया और कहा कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है, जिसने अपना काम भी शुरू कर दिया है. वहीं, घटना के बाद राज्य में तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है. साथ ही जनवरी में होने वाले चुनावों के लिए शुरू होने वाला प्रचार अभियान भी स्थगित कर दिया गया है.

अवैध खनन के संदेह में हिरासत में थे लोग

जानकारी के अनुसार, इस हालसे के सभी मृतक उन लोगों में शामिल थे जिन्हें अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त होने के संदेह में नाइजीरिया सिक्योरिटी एंड सिविल डिफेंस कॉर्प्स ने मंगलवार और बुधवार को हिरासत में लिया था. बता दें कि नाइजर राज्य खनिज संपदा से समृद्ध माना जाता है और यहां बड़ी संख्या में छोटे स्तर के खनिक सोने और अन्य खनिजों की तलाश में काम करते हैं. इसी कारण इस क्षेत्र में अवैध खनन की घटनाएं भी लगातार सामने आती रहती हैं.

बीमारी या अव्यवस्था, कारणों पर अलग-अलग दावे

इस दौरान सिविल डिफेंस विभाग ने कहा कि हिरासत में रखे गए लोगों के बीच कथित रूप से बीमारी फैलने के कारण मौतें हुईं. नाइजर राज्य पुलिस के प्रवक्ता वासिउ अबियोदुन ने कहा कि घटना का पता चलने के बाद राज्य के पुलिस प्रमुख ने एनएससीडीसी (नाइजीरिया सिक्योरिटी एंड सिविल डिफेंस कॉर्प्स) की हिरासत में संदिग्ध अवैध खनिकों की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की तत्काल जांच शुरू करने का आदेश दिया है.

घटना के बाद भड़का विरोध

रिपोर्टों के अनुसार, मौतों की खबर सामने आने के बाद मिन्ना में खनिकों और उनके समर्थकों के समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कुछ स्थानों पर वाहनों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाए जाने की भी सूचना है. प्रशासन ने हालात पर नजर रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है.

जांच रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस, राज्य सरकार और अन्य एजेंसियां मौतों के कारणों की जांच कर रही हैं. प्रशासन का कहना है कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This