दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जुमा की बेटी गिरफ्तार, लगा आतंकवाद का आरोप

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

South Africa: दक्षिण अफ्रीका में बडी सियासी हलचल देखने को मिली है. पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की बेटी को आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. जुमा-संबुदला संसद सदस्य डुडुजिले पर जुलाई 2021 में दंगों के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है. जुलाई 2021 में दंगों के दौरान 350 से ज्यादा लोग मारे गए थे. डुडुजिले ने पुलिस के सामने आत्‍मसमर्पण किया है. अब उन्‍हें अदालत में पेश किया जाएगा.

पुलिस ने बताया…

पुलिस ने कहा कि डुडुजिले ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. वह आतंकवाद एवं संबंधित गतिविधियों से जुड़े अधिनियम और हिंसा भड़काने के आरोपों का सामना कर रही हैं. पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर थांडी म्बांबो ने बताया कि यह गिरफ्तारी डरबन पुलिस अपराध शाखा द्वारा सावधानीपूर्वक गंभीर संगठित अपराध जांच का परिणाम है, जिसे 2021 में दक्षिण अफ्रीका में हिंसा के बाद शुरू किया गया था.

सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट

डुडुजिले के राजनीतिक दल ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें गुरुवार को ही अदालत में पेश किया जाएगा. डुडुजिले के खिलाफ मामला सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट पर आधारित है. डुडुजिले ने उनके पिता को जेल भेजे जाने के बाद यह पोस्ट किया था, जिसमें कथित तौर पर उन्‍होंने प्रदर्शनकारियों से देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान अधिक नुकसान पहुंचाने की अपील की थी.

क्‍या था मामला

दरअसल, भ्रष्टाचार की जांच के मामले में गवाही देने के लिए कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने को लेकर पूर्व राष्ट्रपति जुमा को जेल ले जाया गया था. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने दुकानों में लूटपाट और आगजनी मचा दी थी. संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया था. इस मामले में 5 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें :- Sweden: गोलीबारी में मारा गया कुरान जलाने वाला इराकी शख्स, जांच में जुटी पुलिस

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This