Mamta kulkarni: महाकुंभ के बीच किन्नर अखाड़े का बड़ा एक्शन, ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण को अखाड़े से किया निष्कासित

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mamta Kulkarni Expelled From Kinnar Akhara: हाल ही में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज में संन्यास की दीक्षा ली थी, जिसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया था. एक्ट्रेस के महामंडलेश्वर बनने के बाद लगातार विवाद हो रहा है. इसी बीच किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है.

ममता ने निभाई थी पिंडदान की रस्म

बता दें कि ममता कुलकर्णी ने हाल ही में महाकुंभ में संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने यहां किन्नर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की थी. इस दौरान ममता ने पिंडदान की रस्म निभाई थी. इसके साथ ही किन्नर अखाड़े में उनका राज्याभिषेक भी किया था. संन्यास लेने के बाद ममता को ‘श्री यमई ममता नंद गिरि’ नाम दिया गया था और उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया.

ममता ने छोड़ दिया था मनोरंजन जगत

महाकुंभ में संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी ने इंटरव्यू में कहा था, मेरे भारत छोड़ने का कारण अध्यात्म था. 1996 में, मेरा झुकाव आध्यात्म की ओर हुआ और उसी दौरान मेरी मुलाकात गुरु गगन गिरि महाराज से हुई. उनके आने के बाद अध्यात्म में मेरी रुचि बढ़ी और मेरी तपस्या शुरू हुई. हालांकि, मेरा मानना ​​है कि बॉलीवुड ने मुझे शोहरत दी. मैंने बॉलीवुड को छोड़ दिया और साल 2000 से 2012 तक तपस्या जारी रखी.

ममता ने आगे बताया, मैंने कई साल दुबई में बिताए, जहां मैं दो बेडरूम वाले फ्लैट में रहती थी और इन 12 सालों में मैंने ब्रह्मचर्य का पालन किया. बता दें कि ममता आखिरी बार साल 2002 में आई फिल्म ‘कभी तुम कभी हम’ में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कहा दिया था.

एक्ट्रेस के महामंडलेश्वर बनने पर हुआ था विरोध

बता दें कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने जमकर विवाद हुआ था. धर्मगुरुओं ने उन्हें महामंडलेश्वर बनाए जाने पर उनकी आलोचना की थी.

ये भी पढ़ें- सिद्धिविनायक मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, बोले सुरेंद्रनाथ अवधूत- ‘इससे भारतीय पारंपरिक परिधान को मिलेगा बढ़ावा’

Latest News

मारुति सुजुकी का सर्विस नेटवर्क बढ़कर 5,926 टचपॉइंट पहुंचा, एक साल में जुड़े 502 नए पॉइंट

मारुति सुजुकी ने FY26 में 502 नए सर्विस टचपॉइंट जोड़कर बड़ा विस्तार किया है, जिससे कुल संख्या 5,926 हो गई है.

More Articles Like This