Grammy Awards: भारतीय-अमेरिकी संगीतकार चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, वैश्विक बिजनेस में भी है बड़ा नाम

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Grammy Awards: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 में भारतीय-अमेरिकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने अपनी धाक जमाई है. उनकी एल्बम ‘त्रिवेणी’ ने ‘बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम’ के लिए पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है. दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट इरु मात्सुमोतो के साथ चंद्रिका ने इस सम्मान को हासिल किया है. इस एलबम के लिए तीनों ने अहम भूमिका निभाई थी.

दरअसल रविवार को रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा सबसे बड़े संगीत पुरस्कार समारोह का 67वां संस्करण का लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किया गया. इस अवॉर्ड को जीतने के बाद चंद्रि‍का ने अपनी खुशी भी जाहिर की.

चंद्रिका टंडन का दूसरा ग्रैमी नामांकन

उन्‍होंने रिकॉर्डिंग अकादमी को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि यह अद्भुत लगता है. उन्‍होंने कहा कि संगीत प्रेम है, संगीत प्रकाश है, और संगीत हंसी है और आइए हम सभी प्रेम, प्रकाश और हंसी से घिरे रहें. साथ ही चंद्रिका ने संगीत के लिए धन्यवाद और संगीत बनाने वाले सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया. बता दें कि साल 2009 के ‘सोल कॉल’ और पहली जीत के बाद यह चंद्रिका टंडन का दूसरा ग्रैमी नामांकन था.

इस श्रेणी में इन्हें किया गया था नामांकित

चंद्रिका एक वैश्विक बिजनेस लीडर भी हैं और पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी की बड़ी बहन हैं और वो चेन्नई में पली-बढ़ी है. सर्वश्रेष्ठ न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में अन्य नामांकितों में रिकी केज द्वारा ब्रेक ऑफ डॉन, रयूची सकामोटो द्वारा ओपस, अनुष्का शंकर द्वारा चैप्टर 2: हाउ डार्क इट इज बिफोर डॉन और राधिका वेकारिया द्वारा वॉरियर्स ऑफ लाइट शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि इस श्रेणी में हमारे पास बहुत ही शानदार नामांकित व्यक्ति थे. हमने यह पुरस्कार जीता है, हमारे लिए वास्तव में एक विशेष क्षण है. हमारे साथ कई शानदार संगीतकार भी नामांकित हुए थे.

‘त्रिवेणी’ में सात गाने

बता दें कि 30 अगस्त, 2024 को रिलीज हुए एल्बम ‘त्रिवेणी’ के सात ट्रैक में हैं, जिसमें “पाथवे टू लाइट”, “चेंट इन ए”, “जर्नी विदिन”, “एथर सेरेनेड”, “एंशिएंट मून”, “ओपन स्काई”, और “सीकिंग शक्ति” शामिल हैं.

इसे भी पढें:-अफ्रीका में उपराष्ट्रपति ने सबसे बड़े हिंदू मंदिर का किया उद्घाटन, कहा- शांति, ज्ञान व आध्यात्मिक समृद्धि का बनेगा अभयारण्य

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This