दिल्ली में वोटिंग के बीच सीलमपुर में हंगामा, भिड़े AAP और BJP कार्यकर्ता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली वोटिंग जारी है. इसी बीच सीलमपुर में फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ है. सीलमपुर में आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है. बीजेपी नेताओं के मुताबिक, कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें बुर्का पहनी महिलाओं ने मतदान केंद्रों पर कथित तौर पर धोखाधड़ी से फर्जी वोट डाला. भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया में हेराफेरी की जा रही है.

भाजपा ने लगाया आरोप
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीलमपुर में भाजपा ने आरोप लगाया कि बुर्के में कुछ महिलाएं फर्जी वोटिंग कर रही हैं. इसी बात को लेकर आप और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई.

भाजपा ने चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग
भाजपा ने चुनाव आयोग से फर्जी वोटिंग रुकवाने की मांग की है. इस बीच, मतदान अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने के लिए आवश्यक सत्यापन उपाय किए गए हैं. अधिकारियों ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है.

Latest News

China Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

China Earthquake: बुधवार की सुबह भूकंप के झटकों से चाइना की धरती कांप उठी. चीन के उत्तर-पश्चिमी इलाके में...

More Articles Like This