Varanasi: बस से टकराई कार, ससुर-दामाद की मौत, लौट रहे थे महाकुंभ से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

वाराणसीः यूपी के वाराणसी में सड़क हादसा हुआ है. यहां राजातालाब के बीरभानपुर के पास एक तेज रफ्तार कार इलेक्ट्रिक बस से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार ससुर और दामाद की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग महाकुंभ से स्नान कर वाराणसी आ रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पाल भेजवाया.

महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे कार सवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के बेगूसराय के बछवाड़ा चमथा बरखुट गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह बेटे प्रवीण, बहू सुषमा, बेटी विभा और सहरसा के शोहा सोनबरसा गांव निवासी दामाद अमरेंद्र सिंह के साथ डैटसन कार से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे.

श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ रहे थे वाराणसी
सभी लोग श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी आ रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार राजातालाब के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पर खड़ी इलेक्ट्रिक बस में पीछे से टकरा गई. इस हादसे में ससुर और दामाद की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस सभी घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गई, जहां डाक्टरों ने देवेंद्र प्रताप और अमरेंद्र को मृत घोषित कर दिया. अमरेंद्र भाजपा के ब्लाक अध्यक्ष थे. घायल तीन लोगों का इलाज रोहनिया स्थित अनंत हास्पिटल में चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

Tibet Earthquake: तिब्बत में फिर भूकंप का झटकाः 24 घंटे में चार बार कांपी धरती, लोगों में भय

Tibet Earthquake: तिब्बत में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं. 24 घंटे में चार बार झटकों से धरती...

More Articles Like This