PM Modi-Trump: आज शाम वाशिंगटन पहुंचेगे पीएम मोदी, जानिए कब-कहां ट्रंप से करेंगे मुलाकात और किन मुद्दों पर होगी बात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi-Donald Trump meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस से सीधे संयुक्त राज्य अमेरिका जाएंगे, जहां वो वाशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पीएम मोदी की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है. आज यानी 12 फरवरी शाम के वक्त पीएम मोदी वॉशिंगटन पहुंचेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के इस मुलाकात के दौरान व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहयोग जैसे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है. बता दें कि अधिकारियों द्वारा सोमवार को पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा की घोषणा की गई, लेकिन अभी सटिक समय की पुष्टि की जानी बाकी है.

बैठक का मुख्य उद्देश्य?

भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ बनाना पीएम मोदी की यात्रा और डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक का मुख्य उद्येश्य है, जिसकी पुष्टि भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने की है. मंत्रालय का मानना है कि इससे भारत और अमेरिका के संबंधों में इससे निकटता आएगी.

बता दें कि इससे पहले 20 जनवरी, 2025 को अमेरिका के 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने 27 जनवरी को पीएम मोदी के साथ फोन पर बातचीत की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर केंद्रित एक विश्वसनीय साझेदारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

इसे भी पढें:-Maghi Purnima के मौके पर 1.30 करोड़ लोगों ने संगम में लगाई डुबकी, श्रद्धालुओं पर बरसाएं गए 25 क्विंटल फूल

Latest News

राष्ट्रपति ने मंजूर किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Dharmendra Pradhan Resignation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. राष्ट्रपति...

More Articles Like This