Stock Market: बढ़त लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 57.65 अंक की बढ़त लेकर 75996.86 अंक के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 30.25 अंक की बढ़त लेकर 22,959.50 के स्‍तर पर बंद हुआ.

कारोबार के दौरान बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की गिरावट आई. बात करें सेक्टोरल इंडेक्स की तो ऑटो, आईटी, टेलीकॉम, मीडिया में 0.5-1 फीसदी की गिरावट आई. हालांकि फार्मा, पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी की तेजी आई.

दुनिया के बाजार में आज

सोमवार को ग्‍लोबल स्‍टॉक मार्केट में मिलाजुला रुख देखने को मिला. निवेशक लगातार आर्थिक आंकड़ों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतिगत गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं, क्योंकि दोनों ही केंद्रीय बैंक के आगामी कदमों को प्रभावित कर सकते हैं. यूएसन्‍यूज के अनुसार, फ्रांस का CAC 40 शुरुआती कारोबार में करीब 0.1 प्रतिशत गिरकर 8,171.59 के स्‍तर पर आ गया, जबकि जर्मनी का DAX 0.4 प्रतिशत बढ़कर 22,560.00 के स्‍तर पर पहुंच गया. ब्रिटेन का एफटीएसई100  0.1 प्रतिशत बढ़कर 8,742.97 पर पहुंच गया.

एशियाई बाजारों में, जापान के बेंचमार्क निक्केई 225 में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी दर्ज की गई, लेकिन बेंचमार्क जल्दी ही वापस गिर गया. फिर थोड़ा बदलाव के साथ 39,174.25 पर 0.1 प्रतिशत से कम की बढ़त के साथ समाप्त हुआ. ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.2 प्रतिशत गिरकर 8,537.10 के स्‍तर पर आ गया. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.8 प्रतिशत बढ़कर 2,610.42 के स्‍तर पर पहुंच गया. हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्‍स 0.1 प्रतिशत से भी कम की गिरावट लेकर 22,616.23 के स्‍तर पर आ गया, जबकि शंघाई कम्पोजिट इंडेक्‍स 0.3 प्रतिशत बढ़कर 3,355.83 के स्‍तर पर आ गया.

ये भी पढ़ें :- भारत ने जनवरी में खूब बेचे स्मार्टफोन, 140% बढ़ा निर्यात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This