शूटिंग के दौरान घायल हुए Guru Randhawa, अस्पताल के बेड पर इस हालत में नजर आए सिंगर

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Guru Randhawa Injured: बॉलीवुड एक्टर-सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. फिल्म ‘शौंकी सरदार’ की शूटिंग के दौरान स्टंट करते वक्त गुरु रंधावा घायल हो गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर करके दी है.

चोट लगने के बाद भी हौसला बरकरार

एक्टर ने बताया कि चोट लगने के बाद भी उनका हौसला टूटा नहीं, वह बरकरार है. अस्पताल से एक तस्वीर शेयर कर गुरु रंधावा ने लिखा, “मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है. ‘शौंकी सरदार’ फिल्म के सेट से एक याद.” एक्टर ने अपने दर्द की ओर इशारा करते हुए बताया कि वास्तव में एक्शन काफी मुश्किल काम है. उन्होंने लिखा, “एक्शन करना बहुत मुश्किल काम है लेकिन अपने दर्शकों के लिए मैं खूब मेहनत करूंगा.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)

फिल्म जगत के सितारों ने की प्रार्थना

गुरु रंधावा की पोस्ट पर उनके प्रशंसकों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की. अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने हैरानी जताते हुए लिखा, “क्या?” गायक मिका सिंह ने लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ.” अनुपम खेर ने लिखा, “आप अच्छे इंसान हैं. जल्द ठीक हो जाएंगे.” ओरी ने इस खबर पर चिंता जताते हुए जल्द ठीक होने की कामना करते हुए लिखा, “आप जल्दी ठीक हो जाओ.”

रंधावा के जल्द ठीक हो जाने की कामना करते हुए अभिनेत्री-गायिका इला अरुण ने लिखा, “आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं. आई लव यू. आप हमारे लिए बहुत अनमोल हैं पुत्तर जी, भगवान आपका भला करें शुभकामनाएं.” पुलकित सम्राट ने लिखा, “वीरे जल्दी ठीक हो जा.” वहीं, गायक सचेत टंडन ने लिखा, “जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं.” कॉमेडियन भारती सिंह ने भी रंधावा के जल्द ठीक हो जाने की प्रार्थना करते हुए कहा, “भाई जल्दी स्वस्थ हो जाओ.”

ये भी पढ़ें- Honey Singh पर चढ़ा भोजपुरी का खुमार, अपने सॉन्ग ‘मैनिएक’ में इन दो लाइनों से हिला दिया यूपी-बिहार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This