Punjab: मुक्तसर में लॉरेंस गैंग के दो गुर्गे फंदे में, कई पिस्टल और कारतूस बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्री मुक्तसर साहिबः लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित दो गुर्गों को श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से तीन विदेशी पिस्तौल, कई कारतूस, मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किया है.

प्रेसवार्ता में एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि फिरोजपुर रोड पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोका और उनकी तलाशी ली.

तीन विदेशी पिस्टल और 20 कारतूस बरामद
इस तलाशी में एक युवक के पास से एक विदेशी पिस्तौल और 10 कारतूस मिले. दूसरे युवक के बैग से दो पिस्तौल औरव 10 कारतूस के साथ एक मोबाइल बरामद हुआ. पुलिस को बरामद हथियारों में ऑस्ट्रेलिया की बनी गलाक 9 एमएम और चीन की पीएकस 5 स्ट्राम व पीएकस 3 मॉडल की पिस्तौल शामिल हैं. वहीं दो मैगजीन भी बरामद हुई हैं.

आरोपितों में ये हैं शामिल
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुक्तसर के कोटली रोड गली नंबर-9 निवासी अवतार सिंह उर्फ लब्बा (21 वर्ष) पुत्र जंड सिंह तथा गांधी नगर गली नंबर-2 निवासी रवि कुमार (25 वर्ष) पुत्र नत्थू राम के रूप में हुई है.

थाना सदर मुक्तसर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपित अवतार सिंह पर विभिन्न थानों में पहले से एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के दो केस दर्ज हैं. पुलिस द्वारा कोर्ट से रिमांड हासिल कर आगे की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This