Ballia News: महाशिवरात्रि के रंग में रंगे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, शिवालयों में टेका मत्था

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia News: महाशिवरात्रि पर्व पर देर शाम नगर में पहुंचे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बाबा बालेश्वर नाथ सहित कई शिवालयों में मत्था टेका. यहां से शिव बारात में शामिल होकर मंत्री पूरी तरह शिवमय हो गए. भक्ति में सराबोर होकर मंत्री सभी समितियों की बारात में शामिल हुए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया.

जल्द शुरू होगा मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य

इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया को मेडिकल कालेज की जो सौगात दी है, उसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. उन्‍होंने आगे कहा, मेडिकल कालेज का शिलान्यास मुख्यमंत्री से कराने का प्रयास होगा.

बलिया के विकास में दिखेंगे और भी कई कार्य- परिवहन मंत्री

परिवहन मंत्री ने कहा कि मेडिकल कालेज का कार्य जल्द शुरू हो और लोगों को इसका लाभ मिलने लगे यही प्राथमिकता रहेगी. कालेज के बनने से बलिया समेत आसपास के जिले के लोगों को भी काफी सहूलियत होगी. अभी 27 करोड़ रुपए टोकन राशि के तौर पर मिला है, पर आगे जितनी रकम की जरूरत होगी वो सरकार देगी. उन्‍होंने कहा, बलिया के विकास में आगे और भी कई कार्य दिखेंगे.

इस दौरान मंत्री ने नगर के कैलाश मंदिर, तिखमपुर व हल्दी शिव मंदिर तथा पुरास स्थित पुरेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक व पूजन किया. इसके बाद वह विजय सिनेमा रोड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस बीच मंत्री इस्कॉन मंदिर, पटरी दुकानदार समिति, लक्ष्मी मार्केट व काली मंदिर आदि स्थानों पर आयोजित भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किए. इस दौरान हर्ष सिंह, संतोष सिंह, अमरीश पांडेय, अनिल पांडेय, शिवजी चंदेल आदि मौजूद रहे.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This