सुकमा में मुठभेड़ः सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सुकमाः छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. शनिवार की सुबह से ही दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है. पुलिस के अनुसार, दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. हथियार भी बरामद हुए हैं. तलाशी अभियान जारी है. एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले जंगल में हुई है.

अधिकारी ने बताया
अधिकारी ने बताया कि जंगल में सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. टीम को सूचना मिली कि इलाके में माओवादी छिपे हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया.

जवानों ने जंगल को घेर चारों तरफ से लिया है. ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), कोबरा और सीआरपीएफ की एलीट यूनिट के जवान शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि रुक-रुककर अब भी मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ स्थल और आसपास सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This