ऑस्कर से चुकी भारत की शॉर्ट फिल्म ‘Anuja’, ‘I’m Not a Robot’ ने मारी बाजी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर (Oscar) में भारत की तरफ से शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट होने वाली फिल्म ‘अनुजा’ पुरस्कार पाने से चूक गई. इस कैटेगरी में फिल्म ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने बाजी मार ली है. प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा के को-प्रोडक्शन फिल्म का निर्देशन एडम जे ग्रेव्स ने किया है. लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में 97वें ऑस्कर में भारत की तरफ से शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ थी.

हालांकि, डच फिल्म निर्माता विक्टोरिया वार्मरडैम और निर्माता ट्रेंट की फिल्म ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ के लिए बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट का पुरस्कार जीतकर अनुजा के सपने को तोड़ दिया. एडम जे ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई के निर्देशन में बनी ‘अनुजा’ का ऑस्कर में ‘ए लीन’, ‘आई एम नॉट ए रोबोट’, ‘द लास्ट रेंजर’ और ‘द मैन हू कुड नॉट रिमेन साइलेंस’ से मुकाबला हुआ, जिसमें ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने बाजी मार ली.

सलाम बालक ट्रस्ट ने किया फिल्म का निर्माण

ऑस्कर को इस बार कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन ने होस्ट किया. अवॉर्ड का आयोजन 2 मार्च, 2025 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया, जिसका भारत में टेलीकास्ट 3 मार्च को सुबह 5.30 से शुरू हो चुका है. ‘अनुजा’ के बारे में बता दें कि यह फिल्म नौ साल की लड़की अनुजा की कहानी को बखूबी पर्दे पर उतारती है, जिसे अपनी बहन के साथ शिक्षा और फैक्टरी में काम करने में से एक का चयन करना पड़ता है.

फिल्म में सजदा पठान और अनन्या शानबाग मुख्य भूमिका में हैं. इसका निर्माण सलाम बालक ट्रस्ट (SBT) के सहयोग से किया गया है. सलाम बालक ट्रस्ट की स्थापना फिल्म निर्माता मीरा नायर के परिवार ने की है. यह सड़क पर रहने वाले और काम करने वाले बच्चों के समर्थन में स्थापित एक गैर-लाभकारी संस्था है. SBT के साथ ही शाइन ग्लोबल और कृष्ण नाइक फिल्म्स भी इसमें शामिल हैं.

Latest News

फ्रांस में हादसाः मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Mirage 2000D Crash: फ्रांस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी हिस्से में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो...

More Articles Like This