दिल्ली में पंखे से लटका मिला बीजेपी नेता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BJP Leader Death: राष्‍ट्रपति‍ राजधानी दिल्‍ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां यमुना विहार स्थित उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला कार्यालय में पूर्व भाजपा पार्षद ठाकुर अवधेश सिंह का शव फंदे से लटका मिला है. भाजपा नेता की मौत की खबर की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कार्यालय को सील कर सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं.

पंखे से लटक रहा था नेता का शव

मंगलवार सुबह करीब 12 बजे एक शख्स कार्यालय पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था. जाली से झांककर देखा तो पंखे से लटककर अवधेश सिंह ने खुदकुशी कर ली थी. फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. बीजेपी नेता की मौत की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस की टीम मौके पर आ पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की. भाजपा के ऑफिस कार्यालय को सबूत इकट्ठा करने के लिए सील कर दिया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है. इसके साथ ही स्थानीय नेताओं से भी पूछताछ की जाएगी.

ये भी पढ़ें :- UP: CM योगी बोले- हमारे लिए अग्निपरीक्षा थी महाकुंभ का आयोजन, जिसमें दोनों सरकारें खरी उतरी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This