Hawaii Volcano: अमेरिका के हवाई में फटा किलाउआ ज्वालामुखी, 150 फुट से ज्यादा ऊंचा उठा लावा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hawaii Volcano: अमेरिका के हवाई में मंगलवार को किलाउआ ज्वालामुखी फट पड़ा है, जिसका लावा 150 फुट ऊंचाई तक देखा गया. इस दौरान खतरे की बात तो ये है कि किलाउआ ज्वालामुखी में रुक-रुक कर विस्फोट हो रहा है, जिसके वजह से लावे के और ऊंचाई तक जाने की संभावना जताई जा रही है.

किलाउआ ज्वालामुखी अमेरिका के हवाई में बिग आइसलैंड के ‘हवाई वोलकेनोज़ नेशनल पार्क’ में स्थित है. वहीं, किलाउआ ज्वालामुखी को दुनिया के सबसे सक्रीय ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है.

किलाउआ के शिखर पर हुआ 12वां विस्‍फोट

बता दें कि किलाउआ के शिखर पर बीते 23 दिसंबर से विस्फोट होना शुरू हुआ. वहीं, मंगलवार को किलाउआ के शिखर पर 12वां विस्फोट हुआ, जिसके बाद ज्वालामुखी से निकला लावा 150 फुट से ज्यादा ऊंचाई तक गया.

आवासीय क्षेत्र को खतरा नहीं

इसी बीच, हवाई ज्वालामुखी वेधशाला ने कहा कि सुबह हल्के प्रवाह के साथ लावा निकलना शुरू हुआ, लेकिन दोपहर को इसमें तेजी आई. इस दौरान, 150 से 165 फुट तक की ऊंचाई तक लावा गया, हालांकि अभी इसके और ऊपर तक जाने की संभावना है. गनीमत ये है कि इस विस्फोट से किसी भी आवासीय क्षेत्र को खतरा नहीं है.

इसे भी पढें:-‘दोस्त हो या दुश्मन, टैरिफ से समझौता नहीं’ अमेरिकी कांग्रेस में बाले डोनाल्ड ट्रंप

Latest News

Gold Silver Price Today: हाहाकार! धनतेरस से पहले भरभराकर गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This