Petrol Diesel Price: 9 मार्च को क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां करें चेक

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Petrol Diesel Price, 09 March 2025: पिछले एक हफ्ते में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिला है. कच्चा तेल करीब 3 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ता हो गया है. मौजूदा वक्त में कच्चा तेल 66-67 डॉलर प्रति बैरल के बीच है, हफ्ते भर पहले 69-70 डॉलर प्रति बैरल के करीब थी. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से आज यानी 9 मार्च 2025 के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं. बता दें कि सरकारी तेल कम्पनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम जारी कर देती है. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कितनी हो गई हैं.

वायदा बाजार में क्या है कच्चे तेल का दाम?

विदेशी बाजारों में मजबूत मांग के बीच सटोरियों के सौदा बढ़ाए जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल 33 रुपये की तेजी के साथ 5,813 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले कच्चे तेल का भाव 33 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,813 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसमें 1,846 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.85 92.44
बेंगलुरु 102.86 88.94
लखनऊ 94.65 87.76
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.19 88.05
चंडीगढ़ 94.24 82.40
पटना 105.18 92.04

आखिरी बार पिछले साल मार्च में घटी थीं कीमतें

तेल कंपनियों की ओर से आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था लेकिन उसके बाद से कोई राहत अबतक नहीं दी है.

एसएमएस के जरिए पता करें पेट्रोल और डीजल के दाम

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की क्‍या कीमत है इसका पता आप एसएसएस के माध्‍यम से भी लगा सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर हैं, तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं अगर आप BPCL के कस्टमर हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं.
Latest News

02 May 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

02 May 2026 Ka Panchang: पंचांग एक महत्वपूर्ण आधार है, जिसमें तिथि, योग, नक्षत्र और करण के साथ-साथ दिनभर के...

More Articles Like This