प्रयागराज में हादसा: खड़े ट्रक ने रोकी दो DCM चालकों के जीवन की रफ्तार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रयागराजः प्रयागराज से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां मंगलवार की सुबह बलीपुर सब्जी मंडी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर खड़े ट्रक से एक के बाद एक दो डीसीएम पीछे से टकरा गई. इस दुर्घटना में दोनों डीसीएम चालकों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, चालक सूरज डीसीएम ट्रक में टायर लेकर कानपुर से वाराणसी जा रहे थे और चालक जगदीश प्रसाद कोल्डड्रिंक लेकर कानपुर से वाराणसी की ओर जा रहे थे. चालक सूरज‌ बलीपुर सब्जी मंडी के पास पहुंचे थे कि सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक टकरा गई. इसके बाद पीछे आ रही जगदीश प्रसाद की डीसीएम भी सूरज की डीसीएम से टकरा गई.

इस हादसे में डीसीएम चालक कानपुर नगर मछरियागढ़ी निवासी सूरज मिश्रा (25 वर्ष) पुत्र श्रीनाथ मिश्रा और सुल्तानपुर अर्जुनपुर पतीपुर निवासी जगदीश प्रसाद (32 वर्ष) पुत्र सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This