होली पर UP में अलर्ट: तिरपाल से ढकी गईं मस्जिदें, नमाज का समय बदला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी में रंगों के पर्व होली के अवसर पर दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों पर रंग की छींटे न पड़ सकें, इसके लिए प्रशासन की ओर से प्रयास क‍िए गए हैं. संभल से लेकर शाहजहांपुर तक और अलीगढ़ से लेकर बरेली तक, मस्‍ज‍िदों को तिरपाल से ढकवा द‍िया गया है, जिससे किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो. वहीं, होली के द‍िन जुमे की नमाज का समय भी बदला गया है.

मालूम हो कि होली का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा. रंगों के पर्व को शांति और सद्भाव पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से तैयार‍ियां कर ली हैं. संभल में पुल‍िस ने होली के अवसर पर निकाले जाने वाले चौपाई जुलूस मार्ग पर स्थित समुदाय व‍िशेष के धार्मिक स्थलों को भी सुरक्षित क‍िया है. जुलूस मार्ग पर स्थित दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों, प्रशासन ने मस्जिदों को तिरपाल से ढकवा द‍िया है.

बुधवार की शाम को नगर के मुहल्ला कोट पूर्वी स्थित जामा मस्जिद के पीछे वाले हिस्से को पुलिस प्रशासन की ओर से तिरपाल से ढकवाने का काम शुरू किया गया था. एएसपी श्रीश्चंद, सीओ अनुज चौधरी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर टीम के साथ जामा मस्जिद के पीछे वाले हिस्से की ओर पहुंचे, जहां पीछे की ओर से जामा मस्जिद में जाने वाली सीढ़ियों से पूरी दीवार को तिरपाल से ढकने का काम शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही चौपाई जुलूस मार्ग पर स्थित करीब 10 अन्य मस्जिदों को भी तिरपाल से ढकवाया गया है. एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि पहले की तरह दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों को ढकवाया गया है.

अलीगढ़ में तिलपाल से मस्जिदों को ढका गया
अलीगढ़ में भी स्थानीय प्रशासन के निर्णय के मुताबिक, होली पर्व से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढकवा दिया गया है. वहीं, बरेली में श्रीराम लीला सभा बमनपुरी की राम बरात के दौरान खेली जाने वाली होली को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

राम बरात के मार्ग में सड़क किनारे आने वाली मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया, जिससे होली के उल्लास के दौरान मस्जिद की दीवारों आदि पर रंग ना गिरने पाए. पुलिस और प्रशासन ने जन सहयोग से मस्जिदों को तिरपाल से कवर करा दिया है.

श्रीराम लीला सभा बमनपुरी की गुरुवार को निकलने वाली बरात के दौरान होरियारों के बीच जमकर मोर्चाबंदी कर रंग खेला जाता है. लंबी-लंबी पिचकारियों से होने वाली मोर्चाबंदी के दौरान रंग घरों और छतों तक पहुंच जाता है. रंग भरी रामबरात गुरुवार को नृसिंह मंदिर से शुरू होकर मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना, घंटाघर, नॉवेल्टी चौराहा, बरेली कालेज गेट, कालीबाड़ी गेट, श्यामगंज चौराहा, साहू गोपीनाथ कालेज, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना चौराहा, बड़ा बाजार, किला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, मलूकपुर चौराहा से होते हुए नृसिंह मंदिर पर समापन होगा.

बरती जा रही सतर्कता
इन मार्गों में पड़ने वाली चाहबाई में एकमीनारा मस्जिद, बानखाना में स्थित घोसियान मस्जिद, साहू रामस्वरूप कालेज के पास लाल मस्जिद, बिहारीपुर में बीबीजई मस्जिद, नगर निगम वाली मस्जिद की दीवारों को तिरपाल से ढकवा दिया गया है.

सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के अनुरोध पर लोगों ने जनसहयोग से मस्जिदों की बाहरी दीवारों और मीनारों को तिरपाल से ढक लिया है, जिससे होली का रंग उन पर ना पड़े. प्रशासन का प्रयास है कि रंगों के पर्व पर रंग में भंग न पड़े, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This