उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती आज, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, जानिए क्‍या कहा ?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
‘भारत रत्न’ शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर शुक्रवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रद्धांजलि दी. सीएम योगी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, अपने वादन के जरिए उन्होंने भारत की सांस्कृतिक से विश्व को रूबरू कराया. उन्होंने लिखा, “सुप्रसिद्ध शहनाई वादक, ‘भारत रत्न’ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ने शहनाई वादन से भारत की सांस्कृतिक विरासत के विराट स्वरूप का विश्व से परिचय कराया, उनकी संगीत साधना वंदनीय है. आज उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”

सांसद रवि किशन ने भी दी श्रद्धांजलि

वहीं, एक्‍टर और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्‍ट कर उस्ताद को श्रद्धांजलि दी. उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में लिखा, “भारत रत्न से अलंकृत, भारत के प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां साहब जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.”

बता दें कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का जन्म बिहार में हुआ था, लेकिन उन्हें बनारस से अगाध प्रेम था. एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा था, “अगर किसी को सुरीला बनना है तो बनारस चला आए और गंगा जी के किनारे बैठ जाए, क्योंकि बनारस के नाम में “रस” आता है.” बिस्मिल्लाह खां ने कहा था, “चाहे काशी विश्वनाथ मंदिर हो या बालाजी मंदिर या फिर गंगा घाट, यहां शहनाई बजाने में एक अलग ही सुकून मिलता है.”

सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा गया

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां को भारत के चारों सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. उन्हें पद्म श्री (1961), पद्म भूषण (1968), पद्म विभूषण (1980) और 2001 में भारत रत्न से नवाजा गया था.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This