रूस ने यूक्रेन के खार्कीव पर किया बड़ा ड्रोन हमला, आर्मी अस्पताल समेत इन जगहों को बनाया निशाना, 2 की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन में चल रहे जंग को एक ओर जहां अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप रोकने की कोशिश कर रहे है, वहीं, दूसरी ओर दोनों देश एक दूसरे पर हमले करने में लगे हुए है. इसी बीच, रूस ने यूक्रेन पर एक और बड़ा हमला किया है. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूसी ड्रोन ने शनिवार देर रात खार्कीव में एक सैन्य अस्पताल, शॉपिंग सेंटर, अपार्टमेंट ब्लॉक और अन्य इमारतों पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए.

यूक्रेन के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर पर हुए हमले में 67 वर्षीय एक पुरुष और 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने सैन्य अस्पताल पर “जानबूझकर, लक्षित गोलाबारी” की निंदा की. उन्‍होंने कहा कि हमले का शिकार हुए लोगों में “उपचार करा रहे सैनिक” भी शामिल हैं.

यूक्रेन ने रूस पर लगाए ये आरोप

इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने छह यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया. हालांकि यूक्रेनी सरकार और सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि रूसी सेना यूक्रेन पर दबाव बढ़ाने और युद्ध विराम वार्ता में क्रेमलिन की स्थिति को मजबूत करने के लिए आने वाले हफ्तों में एक नया सैन्य आक्रमण शुरू करने की तैयारी कर रही है.

इसे भी पढें:-पुरुषों को सफलता का एक भी मौका नहीं…, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई स्त्री की नई परिभाषा

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This