मजबूती के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, जानिए कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: आज, बुधवार को भारतीय शेयर बाजार अच्छी-खासी बढ़त लेकर बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स आज 0.78 प्रतिशत यानी 592 अंक की बढ़त के साथ 76,617 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी आज 0.72 प्रतिशत यानी 166.65 अंक की बढ़त के साथ 23,332 के स्‍तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल  

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान में रहे. आज सभी सेक्टोरल इंडेक्‍स हरे निशान पर बंद हुए हैं. एनएसई पर 2,977 ट्रेडेड स्टॉक्स में से 2148 शेयर हरे निशान पर 757 शेयर लाल निशान पर और 72 शेयर बिना किसी परिवर्तन के बंद हुए. एनएसई के 39 शेयर 52 वीक हाई पर हैं. 43 शेयर 52 वीक लो पर हैं. 247 शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है और 26 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है.

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

एनएसई के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी Hester Biosciences में 20 प्रतिशत दर्ज हुई. इसके अलावा, बाजार स्टाइल में 20 प्रतिशत, ऑर्चैस्प में 19.92 प्रतिशत, कीनोट फाइनेंशियल में 19.15 प्रतिशत, गुजरात अल्कलीज में 17.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई.  इससे इतर सबसे अधिक गिरावट पंजाब एंड सिंध बैंक में 12 प्रतिशत की तेजी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 10.97 प्रतिशत की तेजी, द पेरिया करमलाई में 8.59 प्रतिशत दर्ज हुई.

प्रॉपर्टी सेक्टर में सबसे अधिक उछाल

बात करें सेक्टोरल इंडेक्‍स की तो आज बुधवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 3.61 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.13 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.82 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.84 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.61 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.70 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.87 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.74 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.74 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.79 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.51 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.31 प्रतिशत की तेजी आई.

ये भी पढ़ें :- FY25 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का कार निर्यात, Maruti Suzuki सबसे आगे

 

Latest News

Saudi Arabia: सऊदी पर हूतियों का मिसाइल-ड्रोन हमला, US ने अपने नागरिकों को वापस बुलाया

Saudi Arabia News: सऊदी अरब के आसमान में लगातार मिसाइलों और ड्रोन का खतरा मंडरा रहा है. ईरान समर्थित...

More Articles Like This