ICICI Bank FD Rates 2026: नई ब्याज दरें लागू, जानें 1 लाख की FD पर कितना मिलेगा ब्याज

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ICICI Bank FD Rates: अगर आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने की योजना बना रहे हैं तो ICICI बैंक की ओर से आपके लिए अहम खबर है. बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. खास बात यह है कि बैंक ने लंबी अवधि की चुनिंदा एफडी और टैक्स सेवर डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ाया है. नए बदलाव के बाद वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.20 फीसदी, जबकि आम ग्राहकों को 6.60 फीसदी तक ब्याज मिल सकता है.

2 साल से 3 साल की FD पर भी बढ़ा ब्याज

ICICI बैंक ने 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 6.45 फीसदी से बढ़ाकर 6.55 फीसदी कर दी है. यानी अब इस अवधि के लिए एफडी कराने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले अधिक ब्याज मिलेगा.

उदाहरण के तौर पर, 1 लाख रुपये की एफडी पर 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी के हिसाब से एक साल में करीब 100 रुपये अतिरिक्त ब्याज मिल सकता है. वहीं, 5 लाख रुपये की जमा पर सालाना अतिरिक्त ब्याज करीब 500 रुपये होगा. वास्तविक रिटर्न एफडी की अवधि और ब्याज भुगतान के विकल्प पर निर्भर करेगा.

आम ग्राहकों को अब कितना मिलेगा ब्याज?

बैंक ने लंबी अवधि की चुनिंदा एफडी और टैक्स सेवर एफडी की ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है. इसके बाद 3 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 6.50 फीसदी से बढ़कर 6.60 फीसदी हो गई है.

नई ब्याज दरें इस प्रकार हैं:

  • 2 साल 1 दिन से 3 साल: 6.45% से बढ़कर 6.55%.
  • 3 साल 1 दिन से 5 साल: 6.50% से बढ़कर 6.60%.
  • 5 साल 1 दिन से 10 साल: 6.50% से बढ़कर 6.60%.
  • 5 साल की टैक्स सेवर FD: 6.50% से बढ़कर 6.60%.

कम अवधि की FD पर कितनी है ब्याज दर?

कम अवधि के लिए एफडी कराने वाले ग्राहकों को बैंक की ओर से अलग-अलग ब्याज दरें दी जा रही हैं.

FD की अवधिब्याज दर
7 से 45 दिन2.75%
46 से 90 दिन4.00%
91 से 184 दिन4.50%
185 दिन से 1 साल से कम5.50%
1 साल से 18 महीने से कम6.25%
18 महीने से 2 साल6.30%

सीनियर सिटीजंस को FD पर मिलेगा 7.20% तक ब्याज

ICICI बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी चुनिंदा अवधि की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं. नए बदलाव के बाद सीनियर सिटीजंस को अधिकतम 7.20 फीसदी तक ब्याज मिल सकता है.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई दरें इस प्रकार हैं:

  • 2 साल 1 दिन से 3 साल: 6.95% से बढ़कर 7.05%.
  • 3 साल 1 दिन से 5 साल: 7.10% से बढ़कर 7.20%.
  • 5 साल की टैक्स सेवर FD: 7.10% से बढ़कर 7.20%.
  • 5 साल 1 दिन से 10 साल: 7.00% से बढ़कर 7.10%.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए कम अवधि की FD पर ब्याज

कम अवधि की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले अधिक ब्याज दिया जा रहा है. अवधि के हिसाब से ब्याज दरें इस प्रकार हैं:

FD की अवधिवरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज
7 से 45 दिन3.25%
46 से 90 दिन4.50%
91 से 184 दिन5.00%
185 दिन से 1 साल से कम6.00%
1 साल से 18 महीने से कम6.75%
18 महीने से 2 साल6.80%
Latest News

पैन पैसिफिक ओपन में लेयला ने कामिला को 7-5, 6-3 से हराया, अब फाइनल में डायना श्नाइडर से होगा मुकाबला

Tokyo: कनाडा की लेयला फर्नांडीज ने पैन पैसिफिक ओपन सेमीफाइनल में कामिला राखीमोवा को हराकर इस साल के अपने...

More Articles Like This