‘जल्द ही आने वाला है नया धर्म’, जानिए किसने की ये भविष्यवाणी और क्या है ‘इब्राहिम एक फेथ’

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dr. Imam Umair Ilyasi: मुस्लिम, यहूदी और ईसाइयों को जोड़ने के लिए बहुत जल्दी एक नया धर्म आने वाला है, जिसके लिए अबू धाबी में एक सेंटर भी बन चुका है. यह दावा भारत के एक बड़े इमाम डॉक्टर इमाम उमैर इलियासी ने किया है. उन्‍होंने कहा है कि मुस्लिम यहूदी और ईसाई आपस में कजिन हैं, इनका रास्‍ता एक ही है, लेकिन ये आपस में भिड़ते रहते है और इसी झगड़े को खत्म करने के लिए पूरी दुनिया में तैयारी चल रही है.

डॉ. इमाम इलियासी ने बताया कि इस नए रिलीजिन का नाम- इब्राहिम एक फेथ. इस्लाम, ज्यूइश और ईसाई, तीनों धर्मों की रूट एक ही है, फादर एक हैं तो ये आपस में जो झगड़ा है, उसको कैसे खत्म किया जाए. इसके लिए एक ही रास्ता है कि ये तीनों एक हो जाएं और इनको एक करने के लिए ही ये रिलीजन आने वाला है, लेकिन ये कब आएगा, कैसे आएगा, ये मैं नहीं जानता.’

मुस्लिम और यहूदी आपस में कजिन

उन्‍होंने कहा कि ‘मुझे रमजान के महीने में ये ऐहसास इसलिए हुआ क्योंकि रमजान से पहले ही एक आवाज उठनी शुरू हो गई कि तीनों धर्मो को एक करने का एक ही माध्यम है. ईसाई, मुस्लिम और यहूदी आपस में लड़ते हैं, जबकि ये आपस में कजिन हैं, भाई हैं, तो इनको एक करने का एक ही तरीका है कि एक रिलीजन होना चाहिए और वो है इब्राहिमिक फेथ.’

ये महज एक ख्‍याल नहीं, बल्कि सच्‍चाई

इब्राहिमिक फेथ जो रिलीजन आने वाला है, उससे पूरी दुनिया के अंदर ये सब एक हो जाएंगे. उन्‍होंने कहा कि ये महज एक ख्‍याल नहीं, बल्कि सच्‍चाई है और इसके लिए अबू धाबी में एक सेंटर बना दिया गया है, जिसका नाम ही है इब्राहमिक फेथ सेंटर. ये एक मॉडल है और उससे लोगों को समझ में आ जाएगा कि क्या होने वाला है.

इब्राहमिक सेंटर का कॉन्सेप्ट

इलियासी ने कहा कि इब्राहमिक सेंटर का भी सेम कॉन्सेप्ट है क्योंकि इस्लाम, ज्यूइश और ईसाई धर्म में सिमिलेरिटीज हैं, उन्‍होंने कहा कि इन तीनों के इबादत करने के तरीके जरूर अलग हैं पर हैं सब एक. ऐसे में दुनियाभर में इन तीनों को एक करने के प्रयास किए जा रहे है और ये जरूर आएगा, लेकिन कब आएगा पता नहीं.

इसे भी पढें:-ट्रेड वॉर के बीच भारत को मिला रूस का साथ, राष्ट्रपति पुतिन ने अर्थव्यवस्था को लेकर कही ये बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This