यूक्रेन पहुंचे ब्रिटेन के युवराज हैरी, जंग में घायल हुए लोगों से की मुलाकात

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Britain Prince Harry: रूस और यूक्रेन जंग के बीच ब्रिटेन ने यूक्रेन के लिए बड़ी सैन्‍य सहायता का ऐलान किया है. इसी बीच ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्‍स तृतीय के छोटे बेटे युवराज हैरी अचानक यूक्रेन पहुंच गए. प्रिंस यहां जंग में घायल हुए यूक्रेनी लोगों से मुलाकात की. इस दौरान हैरी ने लवीव में ऑर्थोपेडिक क्लीनिक ‘सुपरह्यूमन्स सेंटर’ का भी दौरा किया. सुपरह्यूमन्‍स सेंटर में घायल सैन्य कर्मियों और नागरिकों का इलाज किया जाता है.

यूक्रेन क्‍यों पहुंचे युवराज हैरी

युवराज हैरी की यात्रा का उद्देश्‍य यह सुनिश्चित करना था कि युद्ध के बीच लोगों की शीर्ष-स्तरीय सेवाएं मिलें. ‘सुपरह्यूमन्स सेंटर’ में कृत्रिम अंग, सर्जरी से जुड़ी सलाह और मनोवैज्ञानिक सहायता निःशुल्क दी जाती हैं. प्रिंस हैरी की पश्चिमी यूक्रेन की यात्रा के संबंध में जानकारी तब दी गई जब वो वहां से रवाना हो गए.

ब्रिटिश सेना में दे चुके हैं सेवा  

बता दें कि, प्रिंस हैरी ब्रिटिश सेना में 10 साल काम कर चुके हैं और अब उन्होंने घायल सैनिकों की मदद के लिए काम करते हैं. युवराज हैरी ने साल 2014 में ‘इनविक्टस गेम्स’ की स्थापना की थी जिससे घायल सैनिकों को पैरालिंपिक जैसे खेल आयोजनों में प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिल सके. ‘इनविक्टस गेम्स’ के बारे में प्रचलित है कि यह चोट के बाद के जीवन के बारे में है.

यूक्रेन जाने वाले शाही परिवार के दूसरे सदस्य हैं हैरी

हैरी ने यूक्रेन यात्रा के दौरान यूक्रेन के पूर्व सैनिकों के मामलों की मंत्री नतालिया कलमीकोवा से भी मुलाकात की. 40 वर्षीय हैरी यूक्रेन की यात्रा करने वाले शाही परिवार के दूसरे सदस्य हैं. उनकी रिश्तेदार एवं डचेस ऑफ एडिनबर्ग सोफी ने पिछले वर्ष कीव की यात्रा की थी.

ये भी पढ़ें :- अमेरिका के साथ ट्रेड डेफेसिट कम करने के लिए भारत ने निकाला नया रास्ता, खुश हो जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

 

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This