भारत के खिलाफ पाक सेना प्रमुख ने फिर उगला जहर, कश्मीर पर दी गीदड़ भभकी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर ने भारत और हिंदुओं के खिलाफ तीखी बयानबाजी की है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी की कहानी आपको अपने बच्चों को जरूर सुनानी है.

आसिम मुनीर ने आगे कहा कि हमारे पूर्वजों ने सोचा था कि हम हर एंगल में हिंदुओं से अलग है, हमारा रिवाज, हमारा धर्म, हमारी सोच, सब इनसे अलग है. हम दो राष्ट्र हैं, एक नहीं. हमने इस देश के लिए बहुत बलिदान दिए है, हमें पता है कि इस देश को बनाने में कितने संघर्षों का सामना करना पड़ा है.

अल्लाह ने 1300 साल के बाद पाकिस्तान बनाया है

मुनीर ने दावा किया कि दुनिया में केवल दो रियासतें अल्लाह ने कलमे की बुनियाद पर बनाई हैं, एक मदीना और दूसरा पाकिस्तान. उन्होंने कहा कि अल्लाह ने 1300 साल के बाद पाकिस्तान बनाया है. अपने भाषण के आखिर में मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान की शिरगर्द नस बताया और गाजा में इजरायल की कार्रवाई की आलोचना करते हुए फलस्तीनियों के प्रति समर्थन जताया.

उन्होंने आगे भारत के खिलाफ विद्रोह जताते हुए कहा कि क्या पाकिस्तान के दुश्मन ये सोचते हैं कि सिर्फ 1500 आतंकवादी देश की किस्मत बदल देंगे, हम जल्द ही आंतकवादियों की कमर तोड़ देंगे. असीम मुनीर ने आगे भावुक अंदाज में कहा कि, ‘मेरे भाई-बहन, बेटे-बेटियों मेहरबानी करके पाकिस्तान की इस कहानी को कभी मत भूलना. इसे अपनी आने वाली पीढ़ियों को जरूर बताना. जिससे वह पाकिस्तान के साथ अपने जुड़ाव को महसूस कर सकें. यह कभी कमजोर न हो, चाहें यह तीसरी पीढ़ी हो, चौथी पीढ़ी हो या फिर पांचवीं पीढ़ी.

जनरल मुनीर ने कश्मीर को लेकर भारत पर बोला हमला

जनरल मुनीर ने कश्मीर को लेकर भी भारत पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी भी कश्मीर को अलग नहीं कर सकता. कोई भी ताकत कश्मीर को पाकिस्तान से अलग नहीं कर पाएगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This