Stock Market: आज कैसी रही शेयर बाजार की शुरुआत? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में जारी बढ़त का सिलसिला गुरुवार को थम गया. आज घरेलू बाजार ने लाल निशान में सपाट शुरुआत की. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 76.27 अंकों की गिरावट लेकर 76,968.02 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 35.35 अंकों के नुकसान लेकर 23,401.85 के स्‍तर पर कारोबार की शुरुआत की.

बता दें कि कल, बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 261.89 अंकों की बढ़त के साथ 76,996.78 के स्‍तर पर और निफ्टी 15.55 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 23,344.10 के स्‍तर पर खुला था. कल कारोबार बंद होने पर शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स ठीक-ठाक बढ़त लेकर क्‍लोज हुए थे.

एचसीएल टेक के शेयरों में बड़ी गिरावट

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से केवल 9 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 21 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले. वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 50 की 50 में से 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की 41 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के खुला. बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज सबसे अधिक 1.11 फीसदी की बढ़त लेकर खुले और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक 2.18 फीसदी की गिरावट लेकर खुले.

आज बाकी कंपनी के शेयरों का कैसा रहा हाल

हफ्ते के चौथे दिन, बीएसई सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में भारती एयरटेल के शेयर 0.53 फीसदी, सनफार्मा 0.43 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.39 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.38 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.27 फीसदी, पावरग्रिड 0.20 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.09 फीसदी और एनटीपीसी के शेयर 0.03 फीसदी की बढ़त लेकर खुले. जबकि, इंफोसिस के शेयर 1.77 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.60 फीसदी, टीसीएस 1.55 फीसदी, टाटा स्टील 1.50 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 1.15 फीसदी, टाइटन 0.70 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.67 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.66 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.62 फीसदी, एटरनल 0.59 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.56 फीसदी के नुकसान लेकर खुले.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, यहां जानें आपके शहर में क्या है रेट?

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This