Delhi Fire: शाहीन बाग इलाके में रिहायशी इमारत में लगी आग, चार गाड़ियां जलकर खाक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

दिल्ली: गुरुवार को तड़के शाहीन बाग इलाके में एक रिहायशी इमारत में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायरकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग की इस घटना में कई वाहन जलकर खाक हो गए. अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग लगने से घरेलू सामान और इमारत के पार्किंग में खड़ी 3 से 4 गाड़ियां जलकर खाक हो गई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग किस वजह से लगी थी, अभी तक इसका पता नहीं चल सका है.

मालूम हो कि इससे पहले शाहीन बाग इलाके के पास स्थित जंगल में 6 अप्रैल यानी रविवार की देर शाम करीब 6:30 बजे सनाबिल मस्जिद, कालिंदी कुंज, शाहीन बाग के पास झाड़ियों भीषण आग लग गई. सूचना पर मौके पर दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने पहुंची. काफी प्रयास के बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया था. इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

Latest News

Yogini Ekadashi 2026: पैसों की किल्लत से हैं परेशान? योगिनी एकादशी पर कर लें ये खास उपाय

योगिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है. धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से आर्थिक परेशानी, विवाह में बाधा, कारोबार की रुकावट और रुके प्रमोशन जैसी समस्याओं में लाभ मिल सकता है.

More Articles Like This