लगातार छठे सप्‍ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी, 1.57 अरब डॉलर बढ़कर 677 अरब डॉलर के पहुंचा पार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.57 अरब डॉलर बढ़कर 677.83 अरब डॉलर हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बताया कि लगातार छठे सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है. चार अप्रैल को समाप्त पिछले सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 10.87 अरब डॉलर बढ़कर 676.27 अरब डॉलर हो गया था. सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था.
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 11 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 89.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर बढ़कर 574.98 अरब डॉलर हो गईं. डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है. समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 63.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 79.99 अरब डॉलर हो गया.
विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 60 लाख करोड़ डॉलर घटकर 18.36 अरब डॉलर रहा. केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 4.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.50 अरब डॉलर हो गया.
Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This