Gorakhpur News: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, निस्तारण का दिया भरोसा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Gorakhpur News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार, 20 अप्रैल को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए. सीएम योगी ने जनता से आत्मीय संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध, प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करेगी.
उन्‍होंने जनता से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को खुद स्वीकार करते हुए उन्हें अधिकारियों को सौंपा और निर्देश दिया कि किसी भी मामले में लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम योगी ने कहा, “जनता की समस्याओं का निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और हर व्यक्ति को न्याय मिलेगा.” सीएम योगी ने जनता को आश्वस्त किया कि वे किसी भी प्रकार की चिंता न करें. सरकार हर स्तर पर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और सभी शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़े: Easter 2025: दुनियाभर में ईस्टर की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This