लद्दाख: लेह में डिग्री कॉलेज के पास आर्मी कैंप में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लद्दाख: लेह में डिग्री कॉलेज के पास स्थित आर्मी कैंप में अज्ञात कारणों से आग लग गई. इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद भारतीय सेना के जवानों ने तत्परता दिखाते मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

आग लगते ही शोर-शराबा के बीच मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, आर्मी कैंप में आग लगते ही तेज धुआं उठने लगा और आग की लपटें चारों ओर फैलने लगी. आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी गई. इस बीच भारतीय जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए. जवानों ने आग पर काबू पा लिया.

आर्मी कैंप में आग किन कारणों से लगी, फिलहाल इसकी पता नहीं चल पाया है. संयोग अच्छा रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है.

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This