Stock Market: सपाट बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 105.71 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त लेकर 80,746.78 के स्‍तर पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) 34.80 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी लेकर 24,414.40 के स्‍तर पर बंद हुआ.

इन स्‍टॉक्स में आई तेजी

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में बंद हुए. शेष 13 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. वहीं एक कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के बंद हुआ. इसी तरह, आज निफ्टी की 50 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए, बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर घाटे के साथ लाल निशान में बंद हुए.

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक 5.20 फीसदी की बढ़त और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 4.00 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा, बजाज फिनसर्व के शेयर बिना किसी परिवर्तन के बंद हुआ.

बजाज फाइनेंस, एटरनल में भी शानदार तेजी

इनके अलावा, आज सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर 2.02 फीसदी, एटरनल 1.63 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 1.41 फीसदी, टाइटन 1.27 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.16 फीसदी, पावरग्रिड 1.10 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 1.06 फीसदी, टाटा स्टील 0.87 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.67 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.46 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.44 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.38 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.38 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.23 फीसदी और एनटीपीसी के शेयर 0.20 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

सनफार्मा, ITC के शेयरों में आई गिरावट

वही दूसरी ओर सनफार्मा के शेयर आज 1.95 फीसदी, आईटीसी 1.30 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.06 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.01 फीसदी, एचसीएल टेक 0.77 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.77 फीसदी, भारती एयरटेल 0.33 फीसदी, टीसीएस 0.29 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.23 फीसदी, इंफोसिस 0.19 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.19 फीसदी और इंडसइंड बैंक के शेयर 0.03 फीसदी की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Operation Sindoor: सचिन तेंदुलकर और शिखर धवन ने की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना, जानिए किसने क्‍या कहा ?

 

 

Latest News

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें मां शैलपुत्री की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ आज यानी 11 अक्टूबर, दिन रविवार से हो रहा है. नवरात्रि के 09...

More Articles Like This