‘16 लाख फौज वाले भारत के सामने नहीं टिक पाएगा पाकिस्तान’, देश के पूर्व वायुसेना प्रमुख ने ही खोल दी शहबाज सरकार की पोल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Pakistan News: पहलगाम हमले के जवाब में भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई के बाद से पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है. ऐसे में लगातार सीजफायर का उल्‍लंघन कर रहा है और इस जंग में खुद को सक्षम दिखाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पाकिस्‍तान के ही एक सैन्य अफसर ने शहबाज सरकार की पूरी पोल खोल दी है.

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर ने पाकिस्तान की सैन्य स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है. साथ ही उन्‍होंने यह माना है कि भारत के सामने उनकी सैन्य ताकत कमजोर पड़ रही है. उन्‍होंने मीडिया बातचीत के दौरान कहा कि भारत के पास 16 लाख की सेना है, हमारे पास केवल 6 लाख. कोई भी ‘गजवा’ हमें नहीं बचा सकता.”

भारत के जवाब में पाकिस्‍तान की कोई तैयारी नहीं

पाकिस्‍तान के रिटायर्ड आफिसर ने यह स्वीकार किया कि भारत ने चार बार बड़े पैमाने पर हमले की योजना बनाई थी, लेकिन पाकिस्तान में इसकी कोई तैयारी या जवाब मौजूद नहीं है. ऐसे में उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व को भविष्य के लिए गंभीर सोच और अंतरराष्ट्रीय दबाव (विशेषकर अमेरिका) की जरूरत बताई.

ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी कैंप तबाह

बता दें कि पहलगाम हमले के जवाब में भारत की ओर से 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया, जिसमें पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कम से कम 100 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.

पाकिस्तान की सुरक्षा रण‍नीति असंतुलित

बता दें कि पाकिस्तान सरकार अब भारत के जवाब में गोलाबारी और ड्रोन हमलों का सहारा ले रही है, लेकिन देश के ही अधिकारियों और मंत्रियों द्वारा आ रही प्रतिक्रियाओं से साफ स्‍पष्‍ट होता है कि भारत की कार्रवाई से पाकिस्‍तान कितना घबराया हुआ है. राष्ट्र की सुरक्षा रणनीति असंतुलित है और राजनीतिक नेतृत्व भी दिशाहीन नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढें:-पाकिस्तान की निकल गई हेकड़ी, किया सरेंडर! विदेश मंत्री इशाक डार बोले- ‘भारत रुका तो हम भी पीछे हटने को तैयार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This